वारी एनर्जीज का चौथी तिमाही में मुनाफा 75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,126 करोड़ रुपये

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-04-2026
Waaree Energies Q4 profit rises 75% to Rs 1,126 crore
Waaree Energies Q4 profit rises 75% to Rs 1,126 crore

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 वारी एनर्जीज लिमिटेड का 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ करीब 75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,126 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी का 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में मुनाफा 644.47 करोड़ रुपये रहा था।
 
वारी एनर्जीज ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय दोगुनी से अधिक होकर 8,659.98 करोड़ रुपये रही जो 2024-25 की समान तिमाही में 4,140.92 करोड़ रुपये थी।
 
समूचे वित्त वर्ष 2025-26 में वारी एनर्जीज लिमिटेड का शुद्ध लाभ बढ़कर 3,884.15 करोड़ रुपये हो गया जो 2024-25 में 1,928.13 करोड़ रुपये था।
 
कंपनी के निदेशक मंडल ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वर्ष के लिए 10 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रति शेयर पर दो रुपये (20 प्रतिशत) का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है। इसे आगामी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद लागू किया जाएगा।
 
निदेशक मंडल ने पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) या अन्य अनुमेय माध्यमों से 10,000 करोड़ रुपये तक जुटाने को भी मंजूरी दी है। हालांकि यह भी शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।