आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
घरेलू शेयर बाजार सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और पिछले कारोबारी सत्र में चार प्रतिशत की तेजी के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में गिरावट से शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बढ़ा। हालांकि, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयर में मजबूत लिवाली ने बाजार की गिरावट को काफी हद तक सीमित रखा।
बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 113 अंक की गिरावट के साथ 74,187 अंक पर जबकि एनएसई का 50 शेयर वाला निफ्टी 27.20 अंक टूटकर 22,967.15 अंक पर आ गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट्स और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर में सबसे अधिक गिरावट रही।