रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे चढ़कर 94.13 प्रति डॉलर पर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-11-2026
Rupee rises 6 paise to 94.13 per dollar in early trade
Rupee rises 6 paise to 94.13 per dollar in early trade

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे चढ़कर 94.13 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
 
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख से घरेलू मुद्रा को बल मिला। हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच अनिश्चितता के बीच डॉलर में मजबूती और अमेरिकी कोष बॉन्ड प्रतिफल में वृद्धि ने रुपये की बढ़त को सीमित किया।
 
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.22 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 94.13 के उच्च स्तर और 94.25 के निचले स्तर तक गया।
 
रुपया शुक्रवार को सात पैसे टूटकर 94.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
 
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.44 पर रहा।
 
घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 414.36 अंक उछलकर 82,010.15 अंक पर जबकि निफ्टी 102.10 अंक चढ़कर 25,252.50 अंक पर रहा।