रुपया शुरुआती कारोबार में 23 पैसे चढ़कर 96.65 प्रति डॉलर पर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 09-10-2026
Rupee rises 23 paise to 96.65 per dollar in early trade
Rupee rises 23 paise to 96.65 per dollar in early trade

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 23 पैसे मजबूत होकर 96.65 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर में मामूली नरमी और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के संभावित हस्तक्षेप से घरेलू मुद्रा को थोड़ा समर्थन मिला।
 
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि, घरेलू मुद्रा पर व्यापक भू-राजनीतिक दबाव बना हुआ है और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से दबाव और बढ़ सकता है।
 
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 96.74 प्रति डॉलर पर खुला। इसके बाद इसमें कुछ सुधार हुआ और यह 96.65 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 23 पैसे की बढ़त है।
 
रुपया बृहस्पतिवार को 13 पैसे टूटकर 96.88 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
 
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 102.03 पर रहा।