आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र के शेयर में बिकवाली और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 206.12 अंक गिरकर 81,837.27 अंक पर आ गया। वहीं, एनएसई का 50 शेयर वाला निफ्टी 78.10 अंक टूटकर 25,145.70 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, इटर्नल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में सबसे अधिक गिरावट रही।
दूसरी ओर, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंटरग्लोब एविएशन और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में तेजी रही।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में कारोबार कर रहे थे। वहीं, जापान का निक्की 225 बढ़त में था।
अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को ज्यादातर गिरावट के साथ बंद हुए।