Sensex falls 1,484 points due to sharp selling in banks, metal stocks, Nifty below 25,350
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को भारी गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 1,484 अंक लुढ़क गया, जबकि एनएसई निफ्टी 25,350 अंक के नीचे आ गया। बैंकों और धातु कंपनियों के शेयरों में बिकवाली तथा हालिया तेजी के बाद निवेशकों के मुनाफावसूली करने से बाजार में गिरावट आई।
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद 1,483.72 अंक यानी 1.77 प्रतिशत टूटकर 82,435.99 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,523.83 अंक यानी 1.81 प्रतिशत गिरकर 82,395.88 अंक पर आ गया था।
इसी तरह, एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 450.95 अंक यानी 1.75 प्रतिशत गिरकर 25,349.65 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर सबसे अधिक 8.16 प्रतिशत गिरा। कंपनी ने एपीएल अपोलो ट्यूब्स लिमिटेड में प्रवर्तकों की 26.6 प्रतिशत हिस्सेदारी 15,510 करोड़ रुपये में खरीदने का समझौता किया है। इसके अलावा, उसने कंपनी में 26 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने के लिए 16,756 करोड़ रुपये का खुला प्रस्ताव लाने की भी योजना बनाई है।
इसके अलावा एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में भी 2.52 प्रतिशत से लेकर 3.95 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई।
दूसरी तरफ, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाइटन, आईटीसी और इन्फोसिस के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।