आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने त्योहारों में अंतिम छोर तक सामान पहुंचाने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) का बेड़ा दोगुना कर 42,000 कर दिया है। वर्ष 2025 में यह संख्या 20,000 से अधिक थी।
कंपनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संगठन ‘द क्लाइमेट ग्रुप’ की ईवी100 पहल के तहत 2030 तक अपने पूरे वाहन बेड़े को इलेक्ट्रिक बनाने की प्रतिबद्धता के तहत यह विस्तार किया गया है।
कंपनी के बयान के अनुसार, फ्लिपकार्ट मिनट्स की डिलीवरी में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन कुल बेड़े का करीब 77 प्रतिशत हैं, जबकि 20 प्रतिशत वाहन उसके बाकी डिलीवरी नेटवर्क में काम कर रहे हैं।
कंपनी ने बताया कि बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, पुणे और गुरुग्राम में इलेक्ट्रिक वाहनों के बेड़े में सबसे अधिक वृद्धि हुई है।