बढ़ रही है सोने की डिजिटल बिक्री, आभूषणों के परंपरागत बाजार में बदलाव

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-10-2025
Digital gold sales are on the rise, disrupting the traditional jewellery market.
Digital gold sales are on the rise, disrupting the traditional jewellery market.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली


 
देश में आभूषणों की खरीदारी का तरीका तेजी से बदल रहा है। पहले लोग आभूषण खरीदने के लिए अपने भरोसेमंद स्थानीय सुनार के पास जाते थे, लेकिन अब यह काम ऑनलाइन एक क्लिक पर हो रहा है।
 
भारत में सोने और हीरे से लोगों का पुराना जुड़ाव है। अब इस क्षेत्र में डिजिटल बाजार की पैठ तेजी से बढ़ रही है। ऑनलाइन मंच पर हॉलमार्क प्रमाणन, ब्रांड की गारंटी और बेहतर सर्विस के कारण लोग ऑनलाइन गहने खरीदने में भरोसा दिखा रहे हैं।
 
फिक्की-डेलॉयट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 73 प्रतिशत लोग अब किसी भी चीज की जानकारी सबसे पहले ऑनलाइन ही लेते हैं यहां तक की आभूषण के लिए भी। हालांकि 53 प्रतिशत ग्राहक अब भी आखिरी खरीदारी ऑफलाइन स्टोर से करते हैं, लेकिन यह रुझान तेजी से बदल रहा है।
 
देश में आभूषणों का बाजार वर्ष 2025 तक 91 अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना है और वर्ष 2030 तक यह 146 अरब डॉलर का हो सकता है। इस वृद्धि में इंटरनेट के माध्यम से होने वाली बिक्री की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी।