आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
वायदा बाजार में ताजा सौदों से एल्युमीनियम की कीमतें सोमवार को करीब 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 352.05 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अप्रैल में आपूर्ति वाले एल्युमीनियम के अनुबंधों का भाव 1.10 रुपये या 0.31 प्रतिशत चढ़कर 352.05 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 76 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में तेजी आई।