रियाद:
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने गुरुवार तड़के अमेरिकी सेंट्रल कमांड के कमांडर जनरल ब्रैड कूपर से मुलाकात की। सऊदी प्रेस एजेंसी (SPA) ने इसकी जानकारी दी।
मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों ने सऊदी अरब और अमेरिका के बीच सैन्य संबंधों तथा क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की।
इस बैठक में सऊदी रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मुसाएद बिन मोहम्मद अल-ऐबान और जनरल स्टाफ के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैयाद बिन हामिद अल-रुवैली भी मौजूद रहे।
इससे पहले जनरल ब्रैड कूपर ने सऊदी रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान से भी मुलाकात की थी। इस बैठक में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की संभावनाओं, क्षेत्र में सुरक्षा, स्थिरता और शांति कायम करने के उपायों तथा आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।