टोक्यो: चीन की विस्तारवादी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन, क्वॉड नेताओं से गुहार

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 24-05-2022
टोक्यो: चीन की विस्तारवादी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन, क्वॉड नेताओं से गुहार
टोक्यो: चीन की विस्तारवादी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन, क्वॉड नेताओं से गुहार

आवाज- द वॉयस / टोक्यो

टोक्यो में जापानी प्रधानमंत्री के कार्यालय के पास बड़ी संख्या में लोग क्वॉड नेताओं पर दबाव बनाने के लिए एकत्र हुए. उन्होंने चीन के विस्तारवादी नीतियों और कर्ज उपनिवेशवाद के खिलाफ प्रदर्शन किया. 400 से अधिक कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों ने ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका के नेताओं से न केवल देश के विभिन्न हिस्सों के भीतर, बल्कि बाहर भी लोगों के मानवाधिकारों के निरंतर उल्लंघन के लिए चीन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया.

उन्होंने बताया कि चीन की कार्रवाइयों का हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा पर दीर्घकालिक हानिकारक प्रभाव पड़ रहा है, और यदि क्वाड एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत के लिए अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने में रुचि रखता है, तो उसे चीन का मुकाबला करने के लिए मजबूत कदम उठाने चाहिए.

https://www.hindi.awazthevoice.in/upload/news/165341545403_Tokyo_protests_against_China's_expansionist_policies,_calls_on_Quad_leaders_2.jpg

इन प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चीन समुद्री संपदा का लुटेरा बन गया है. वह सभी समुद्रों में अवैध रूप् से मछली का शिकार कर रहा है. उसकी कृदृष्टि तेल और खनिज संपदाओं पर भी है. इसलिए वह विश्व की नियम आधारित व्यवस्था को चुनौती दे रहा है. उसकी विस्तारवादी नीतियों दक्षिणी क्षेत्र के कई देश परेशान हैं. साथ ही चीन ने कई देशों को कर्ज के जाल में फंसाकर उनकी अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है.