आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने परमाणु सामग्री का उत्पादन करने वाले प्रतिष्ठानों का दौरा किया और अधिक परमाणु हथियार बनाने का आह्वान किया। इससे पहले उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया एशिया यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात करने की पेशकश को नजरअंदाज कर दिया था।
किम के इस बयान से एक बार फिर संकेत मिलता है कि वह अपने लगातार विकसित हो रहे परमाणु कार्यक्रम को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। साथ ही, वह परमाणु शक्ति संपन्न देश के रूप में उत्तर कोरिया की स्थिति और मजबूत करना चाहते हैं।
उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने बृहस्पतिवार को बताया कि किम ने परमाणु सामग्री का उत्पादन करने वाले दो कारखानों का निरीक्षण किया, जिनमें से एक का हाल ही में उद्घाटन किया गया है, जबकि दूसरे का विस्तार किया जा रहा है।
केसीएनए की ओर से जारी तस्वीरों में किम और वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ऐसी मशीनों की कतारों के बीच चलते नजर आए, जो परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उच्च संवर्धित यूरेनियम के उत्पादन में प्रयुक्त सेंट्रीफ्यूज प्रतीत हो रही थीं। उन्होंने उन कक्षों का भी दौरा किया, जहां कथित तौर पर परमाणु हथियारों के मुखास्त्र प्रदर्शित किए गए थे। कुछ तस्वीरों को धुंधला कर दिया गया था।
उत्तर कोरिया ने 2010 में अपने प्रमुख योंगब्योन परमाणु परिसर का दौरा करने आए अमेरिकी विद्वानों को यूरेनियम संवर्धन केंद्र दिखाने के बाद कुछ ही मौकों पर ऐसे केंद्रों का खुलासा किया है। उत्तर कोरिया ने यह नहीं बताया कि किम ने इस सप्ताह जिन परमाणु सामग्री उत्पादन कारखानों का दौरा किया, वे कहां स्थित हैं।
केसीएनए के मुताबिक, किम ने कहा कि उनका हालिया निरीक्षण दौरा ‘‘कोरियाई प्रायद्वीप की ओर हर पल बढ़ रहे परमाणु खतरों’’ के मद्देनजर उत्तर कोरिया की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के प्रयासों का हिस्सा था।