चांद देखकर आज रात तय होगी किबला की दिशा

Story by  राकेश चौरासिया | Published by  [email protected] | Date 22-12-2021
चांद देखकर आज रात तय होगी किबला की दिशा
चांद देखकर आज रात तय होगी किबला की दिशा

 

जेद्दा. आज (बुधवार और गुरुवार के बीच) रात में चांद को देखकर किबला की दिशा निर्धारित की जा सकती है.

सऊदी इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोनॉमी के अनुसार, चांद आज रात 3.23बजे सऊदी समय में काबा के ऊपर होगा.

सऊदी एजेंसी के मुताबिक, जब चांद सीधे काबा के ऊपर दिखाई देता है, तो लोग किबला की सही दिशा तय कर सकते हैं.

किबला की सटीक दिशा उपमहाद्वीप से निर्धारित की जा सकती है, जिसमें मध्य और पश्चिमी एशिया, यूरोप और अफ्रीका के साथ-साथ संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के पूर्वी भाग शामिल हैं.