कांग्रेस ने पाकिस्तान में हिंदुस्तान को बदनाम किया : भाजपा

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 12-10-2022
कांग्रेस ने पाकिस्तान में हिंदुस्तान को बदनाम किया : भाजपा
कांग्रेस ने पाकिस्तान में हिंदुस्तान को बदनाम किया : भाजपा

 

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी ने देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर पाकिस्तान में हिंदुस्तान को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए बड़ा निशाना साधा है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष करते हुए भाजपा ने यह आरोप लगाया है कि कांग्रेस का चरित्र ही भारत को तोड़ने का रहा है. मणिशंकर अय्यर की पाकिस्तान यात्रा का हवाला देते हुए भाजपा ने एक बार फिर से अपने पुराने आरोप को दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस ने मोदी सरकार को हटाने के लिए पाकिस्तान से समर्थन मांगा था. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर हमला जारी रखते हुए भाजपा ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, कांग्रेस ने पाकिस्तान में हिंदुस्तान को किया बदनाम. कांग्रेस का चरित्र: भारत तोड़ो.

भाजपा ने राहुल गांधी और मणिशंकर अय्यर की तस्वीर वाले बैनर को शेयर करते हुए उस पर लिखा कि वर्ष 2015 में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान में भारत को बदनाम किया. मोदी सरकार को हटाने के लिए पाकिस्तान से समर्थन मांगा और प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी की.