#Puducherry

Story by  मुकुंद मिश्रा | Published by  AVT | Date 23-02-2021
पुड्डुचेरी में कांग्रेस की सरकार गिरने पर राहुल गांधी आलोचकों के निशाने पर हैं.
पुड्डुचेरी में कांग्रेस की सरकार गिरने पर राहुल गांधी आलोचकों के निशाने पर हैं.

 

पुड्डुचेरी में कांग्रेस की सरकार गिरने पर राहुल गांधी आलोचकों के निशाने पर हैं। पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार गई और अब पुड्डुचेरी में। राहुल विरोधी कह रहे हैं कि वह जहां भी जाते हैं पार्टी का भनटाधार करा देते हैं। अभी पंजाब में निकाय चुनाव हुए , जिसमें कांग्रेस का प्रदर्शन सराहनीय रहा। राहुल के आलोचक इस बहाने भी उनपर व्यंग वान छोड़ रहे हैं। कहते हैं कि पुड्डुचेरी में किसान नहीं हैं अन्यथा वहां सरकार नहीं गिरती। इसके साथ कांग्रेस समर्थक सरकार गिरने का ठीकरा पूर्व एलजी किरण बेदी पर फोड़ में पीछे नहीं।