Indian men's and women's teams to open their campaigns against Bangladesh and Brazil in Hockey 5 World Cup
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारतीय पुरूष और महिला टीमें मिस्र के काहिरा में होने वाले पहले एफआईएच युवा हॉकी 5 विश्व कप में क्रमश: बांग्लादेश और ब्राजील के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेंगी ।
भारत ने जुलाई में ओमान में युवा हॉकी 5 एशियाई चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन के जरिये नौ से 12 दिसंबर तक होने वाले टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई किया ।
भारतीय युवा पुरूष टीम ने स्वर्ण पदक जीता था जबकि महिला टीम रजत पदक जीतकर विश्व कप में जगह बनाने में कामयाब रही ।
हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति के अनुसार पुरूष वर्ग में भारत पूल बी में बांग्लादेश, स्विटजरलैंड और चिली के साथ है । वहीं महिला टीम पूल ए में मेजबान मिस्र , ब्राजील और कजाखस्तान के साथ है ।
विश्व कप का सेमीफाइनल 11 दिसंबर को और पदक के मुकाबले 12 दिसंबर को खेले जायेंगे ।