आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पिछले एक साल में राष्ट्रीय महिला टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद केंद्रीय अनुबंध हासिल करने वाली महिला खिलाड़ियों की संख्या घटाकर 20 से महज आठ कर दी है।
पीसीबी ने शुक्रवार को नए केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की जिसमें केवल आठ महिला खिलाड़ियों को जगह मिली है। इनमें कप्तान फातिमा सना भी शामिल हैं जिन्हें शीर्ष श्रेणी ए में रखा गया है। स्पिन गेंदबाज सादिया इकबाल को भी ए अनुबंध दिया गया है।
मुनीबा अली सिद्दीकी, नशरा संधू और सिदरा अमीन को श्रेणी बी में रखा गया है जबकि आयशा जफर, गुल फिरोजा और सदफ शमास को श्रेणी सी में जगह मिली है।
ये अनुबंध 30 जून 2027 तक प्रभावी रहेंगे।
पीसीबी ने कहा कि खिलाड़ियों की फिटनेस का नियमित आकलन किया जाएगा। केंद्रीय अनुबंध हासिल करने वाली खिलाड़ियों को अनुबंध की अवधि के दौरान निर्धारित फिटनेस मानकों को बनाए रखना होगा।