सिराज मेरा अच्छा दोस्त है, उन्हें टीम से बाहर रखना मुश्किल फैसला था: गिल

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-11-2026
Siraj is my good friend, it was a difficult decision to keep him out of the team: Gill
Siraj is my good friend, it was a difficult decision to keep him out of the team: Gill

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
किसी करीबी दोस्त को टीम से बाहर रखना आसान नहीं होता विशेषकर तब जबकि उनका टेस्ट करियर एक साथ आगे बढ़ा हो।

लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज को अंतिम एकादश से बाहर रखने के लिए भारतीय कप्तान शुभमन गिल को व्यक्तिगत संबंधों को दरकिनार करना पड़ा।
 
गिल और सिराज ने दिसंबर 2020 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में एक साथ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था और तब से उनके बीच बहुत अच्छी दोस्ती है।
 
गिल ने हालांकि वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बेहतर फॉर्म में चल रहे गेंदबाजों को मौका देना उचित समझा।
 
भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘सिराज बेहतरीन खिलाड़ी और शानदार गेंदबाज हैं जिन्होंने भारत के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। इन सबसे पहले वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। हमने एक साथ पदार्पण किया था और भारत की तरफ से खेलने से पहले भी हम बहुत अच्छे दोस्त थे।‘’
 
उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए उन्हें टीम से बाहर रखना मेरे लिए वास्तव में बहुत मुश्किल फैसला था लेकिन कभी-कभी आपको इस पर गौर करना होता है कि कौन से गेंदबाज फॉर्म में हैं, कौन से गेंदबाज सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी कर रहे हैं।’’
 
गिल ने कहा कि उन्होंने मैच से पहले व्यक्तिगत रूप से सिराज से बात करके उन्हें बाहर रखने के फैसले के बारे में सूचित किया था।