मेस्सी कार्यक्रम विवाद: मंत्री ने कहा, ‘जांच में जिम्मेदार लोगों के नाम सामने आएंगे’

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-11-2026
Messi program controversy: Minister said, 'The names of those responsible will come out in the investigation'
Messi program controversy: Minister said, 'The names of those responsible will come out in the investigation'

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
केरलम के खेल मंत्री ओजे जनीश ने सोमवार को आरोप लगाया कि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की पिछली सरकार के कार्यकाल में अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम के राज्य में आने के कार्यक्रम के विफल होने से जुड़े मामले में कथित अनियमितताएं राजनीतिक संरक्षण में की गई थीं।
 
उन्होंने कहा कि विशेष जांच दल (एसआईटी) की पड़ताल सही दिशा में आगे बढ़ रही है।
 
संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार के सत्ता में आने के बाद इस मामले में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया था।
 
एसआईटी ने शनिवार को इस मामले में पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहीमान, उनके पूर्व निजी सचिव सी. सत्यपालन और केरल राज्य खेल परिषद के पूर्व अध्यक्ष यू. शरफाली को आरोपी बनाया।
 
इससे पहले एसआईटी ने प्रायोजक कंपनी और उसके प्रबंध निदेशक के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
 
शरफाली ने दावा किया था कि मालप्पुरम स्थित उनकी फुटबॉल अकादमी को मेस्सी कार्यक्रम की प्रायोजक कंपनी से दो करोड़ रुपये का निवेश मिला था।