ओनिका माहेश्वरी/ नई दिल्ली
भारतीय टीम ने तीसरी बार ICC T20 विश्व कप जीतकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज कर दिया। डिफेंडिंग चैंपियन ने ग्रैंड फ़ाइनल में वही बेमिसाल और परफेक्ट प्रदर्शन किया जिसकी झलक पूरे टूर्नामेंट में देखने की उम्मीद की जा रही थी। आत्मविश्वास, साहस और अद्भुत टीम भावना से भरी इस जीत ने भारतीय क्रिकेट की ताकत और जज़्बे को दुनिया के सामने फिर साबित कर दिया।
न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ इस ऐतिहासिक विजय के बाद पूरा देश मानो जश्न के समंदर में डूब गया। शहरों की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, तिरंगे की लहराती शान, ढोल-नगाड़ों की गूंज और आसमान को रोशन करती आतिशबाज़ी—हर दृश्य देशभक्ति और खुशी की चमक से भर उठा। लोग पटाखे फोड़ते, गले मिलते और सड़कों पर नाचते हुए इस गौरवशाली पल को देर रात तक जीते रहे। यह सिर्फ एक क्रिकेट जीत नहीं थी, बल्कि एक अरब दिलों की धड़कनों का उत्सव था—एक ऐसा क्षण जिसने पूरे भारत को गर्व, जुनून और एकता की भावना में एक साथ जोड़ दिया।
— ANI (@ANI) March 8, 2026
ICC चेयरमैन जय शाह, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, कप्तान सूर्य कुमार यादव के साथ अहमदाबाद के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। मेन इन ब्लू ने न्यूज़ीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता।
— Jasprit Bumrah (@Jaspritbumrah93) March 9, 2026
जसप्रीत ने एक्स पर लिखा "अगर मैं कोशिश भी करता तो इससे बेहतर सोच भी नहीं सकता था. इस शहर में इंडिया के लिए खेलने का सपना देखने से लेकर यहां इतिहास रचने तक, यह एक खुशनुमा सफ़र रहा है. इस टीम, सपोर्ट, फैंस और इस पल के लिए शुक्रगुजार हूं."
— ANI Digital (@ani_digital) March 9, 2026
जम्मू-कश्मीर में CRPF जवानों ने रामबन में भारत की T20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मनाया।
— ANI (@ANI) March 8, 2026
मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी क्रिकेट फैंस के साथ टीम इंडिया की जीत का जश्न मना रहे हैं। भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर #ICCT20WorldCup2026 ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।
— ANI (@ANI) March 8, 2026
भारत के #ICCCT20WorldCup2026 जीतने पर, भारतीय क्रिकेट टीम और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैन राम बाबू ने कहा, "यह मैच ऐतिहासिक था...पूरा देश टीम इंडिया की जीत का जश्न मना रहा है..."