चोट से उबरने की प्रक्रिया के दौरान गंभीर सर लगातार मेरे हाल-चाल पूछते रहे: आकाश

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-11-2026
Gambhir sir kept asking about my well-being during my recovery process: Akash
Gambhir sir kept asking about my well-being during my recovery process: Akash

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
आकाश दीप जब भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर आफ एक्सीलेंस (सीओई) में चोट से उबरने की प्रक्रिया से गुजर रहे थे, तब मुख्य कोच गौतम गंभीर नियमित रूप से उनका हाल-चाल पूछते थे और इस तेज गेंदबाज ने कहा कि करियर के उस चुनौतीपूर्ण दौर में उन्हें जो समर्थन मिला वह उनके लिए बहुत मायने रखता है।
 
आकाश पीठ में दर्द के कारण अगस्त 2025 से शीर्ष स्तरीय क्रिकेट से बाहर थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में वापसी की और 53 रन देकर तीन विकेट लिए। भारत इससे न्यूजीलैंड को 368 रन पर आउट करने में सफल रहा।
 
आकाश ने पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘‘उस समय जीजी (गंभीर) सर मुझसे लगातार संपर्क में रहते थे और अपडेट लेते रहते थे। वह पूछते थे कि कैसा चल रहा है।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘उस समय मैंने अपनी गेंदबाजी पर और उन क्षेत्रों पर काम किया जिनमें मैं सुधार कर सकता था। मैं दमदार वापसी करना चाह रहा था। मुझे ऐसा नहीं लगा कि मैं डेढ़ साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहा हूं।’’
 
आकाश में भारत ए की तरफ से खेल कर अपनी वापसी को सुगम बनाया।
 
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने भारत ए की तरफ से जिस तरह की गेंदबाजी की उससे मैं काफी खुश था।’’
 
आकाश ने तीन विकेट लेकर अपनी वापसी को सार्थक बनाया, जिसमें शतक जड़ने ग्लेन फिलिप्स का विकेट भी शामिल था जिन्हें उन्होंने अंदर की तरफ आती गेंद पर चकमा देकर बोल्ड किया।