यूडीएफ केरल में 100 से अधिक विधानसभा सीट जीत सकता है: कांग्रेस नेता वेणुगोपाल

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-03-2026
UDF can win more than 100 assembly seats in Kerala: Congress leader Venugopal
UDF can win more than 100 assembly seats in Kerala: Congress leader Venugopal

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने शनिवार को दावा किया कि केरल में मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में पार्टी नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) आगामी विधानसभा चुनाव में 100 से अधिक सीट जीत सकता है।
 
राज्य में 140 विधानसभा सीट हैं।
 
वेणुगोपाल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि यूडीएफ इस महत्वपूर्ण चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जल्द ही जारी करेगा।
 
अलप्पुझा से सांसद ने कहा कि राज्य के सभी जिलों से गुजरने के बाद तिरुवनंतपुरम में समाप्त होने वाली सतीशन के नेतृत्व वाली ‘पुदुयुग यात्रा’ ने यूडीएफ के सत्ता में वापस आने को लेकर लोगों के बीच उम्मीदों को मजबूत करने में मदद की है।
 
वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘केरल में मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति यह है कि यूडीएफ 100 से अधिक सीट जीतकर सत्ता में आ सकता है। राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों में इसकी बेचैनी साफ नजर आ रही है।’’