दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-10-2026
The minimum temperature in Delhi was 23.8 degrees Celsius.
The minimum temperature in Delhi was 23.8 degrees Celsius.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली  

 
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.8 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग यह जानकारी दी।

विभाग ने शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
 
विभाग के अनुसार पालम में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 23.2 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, “अगले कुछ दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है।”
 
वहीं, अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘मध्यम’ श्रेणी में रहा और 130 दर्ज किया गया।
 
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 तक का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 तक ‘संतोषजनक’, 101 से 200 तक ‘मध्यम’, 201 से 300 तक ‘खराब’, 301 से 400 तक ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 तक ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।