तमिलनाडु में 58,000 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव, चेन्नई सम्मेलन में 78 समझौतों पर हस्ताक्षर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 25-11-2026
Tamil Nadu receives Rs 58,000 crore investment proposal; 78 agreements signed at Chennai summit
Tamil Nadu receives Rs 58,000 crore investment proposal; 78 agreements signed at Chennai summit

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
तमिलनाडु सरकार ने बुधवार को 78 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इनके तहत राज्य में कुल 58,214 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है। इन परियोजनाओं से 65,786 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
 
ये समझौते ‘वेट्री इन्वेस्टमेंट एंड कन्वर्जन कॉन्क्लेव’ में मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की मौजूदगी में उद्योग, निवेश प्रोत्साहन एवं वाणिज्य विभाग की ओर से किए गए।
 
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, नए निवेश समझौतों के साथ पहले घोषित परियोजनाओं पर भी काम आगे बढ़ाया गया। इससे बुधवार को राज्य में कुल औद्योगिक निवेश का प्रस्ताव 67,569 करोड़ रुपये हो गया। इन सभी परियोजनाओं से कुल 87,461 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।
 
विजय ने सम्मेलन के दौरान राज्य में 7,925 करोड़ रुपये की 15 नई औद्योगिक परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इनसे 19,965 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
 
उन्होंने 1,430 करोड़ रुपये की छह पूरी हो चुकी परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। इन परियोजनाओं से 1,710 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।