आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
अन्नाद्रमुक ने बुधवार को सभी स्तरों के पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मीडिया को साक्षात्कार देने, पार्टी के रुख पर अपनी राय रखने या बयान जारी करने से पहले पार्टी नेतृत्व की अनुमति लें।
ये निर्देश मुख्यालय सचिवों, जिला सचिवों और प्रवक्ताओं समेत सभी पदाधिकारियों के लिए अनिवार्य किए गए हैं।
पार्टी महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी की मंजूरी से जारी मुख्यालय की घोषणा के अनुसार, सभी पदाधिकारियों को समाचार पत्रों, टेलीविजन चैनलों या अन्य मीडिया मंचों पर अपनी बात रखने अथवा कोई बयान जारी करने से पहले पार्टी नेतृत्व से अनुमति लेनी होगी।
बयान के माध्यम से जारी इस घोषणा में पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे सभी पदाधिकारियों से इस आदेश का पूरी तरह पालन करने का आग्रह किया गया है।