आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राज्य की विस्तारित मुफ्त बस यात्रा योजना ‘वेत्री पयनम’ की तैयारियों की सोमवार को समीक्षा की।
यह योजना दो अक्टूबर को राज्यभर में शुरू की जाएगी।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इस प्रमुख पहल से प्रतिदिन अनुमानित 84.32 लाख महिलाओं के लाभान्वित होने की संभावना है। इस योजना के तहत वे 12,692 नामित सरकारी बस में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
शहरों और कस्बों में चलने वाली साधारण बसों में उपलब्ध मौजूदा सुविधा का विस्तार करते हुए ‘वेत्री पयनम’ योजना को अब निगम और नगरपालिका सीमाओं के भीतर एक्सप्रेस, लिमिटेड स्टॉप सर्विस (एलएसएस) और डीलक्स बसों पर भी लागू किया जाएगा।
इसके साथ ही 40 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करने वाली ‘मोफसिल ऑर्डिनरी’ और ‘घाट ऑर्डिनरी’ बसें भी इसके दायरे में आएंगी।
विज्ञप्ति के अनुसार, ये नामित वाहन राज्य के सात परिवहन निगमों द्वारा संचालित कुल बस बेड़े का 69 प्रतिशत हैं। ये बसें प्रतिदिन 1,65,312 एकतरफा फेरे लगाएंगी, जो राज्य में बसों के कुल दैनिक फेरों का 85 प्रतिशत है।लिए परेशानी पैदा की है।
लेबर पार्टी की अध्यक्ष ब्रिजेट फिलिप्सन ने रविवार को ‘टाइम्स रेडियो’ से कहा, ‘‘हम हर बात पर अमेरिकी प्रशासन से सहमत नहीं होंगे। हमारी राजनीतिक परंपराएं और काम करने के तरीके अलग-अलग हैं। लेकिन संबंध को बनाए रखना हमारे राष्ट्रीय हित के लिए बहुत जरूरी है और मुझे पता है कि एंडी बर्नहम हमेशा यही नजरिया अपनाएंगे और राष्ट्र को सर्वोपरि रखेंगे।’’