प्रधानमंत्री मोदी ने जीटीए का उदाहरण देकर देश की प्रगति बताई, युवाओं तक विकास का संदेश पहुंचाया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 19-11-2026
Prime Minister Modi cited the example of the GTA to illustrate the country's progress and conveyed
Prime Minister Modi cited the example of the GTA to illustrate the country's progress and conveyed

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को लोकप्रिय वीडियो गेम ‘ग्रैंड थेफ्ट ऑटो’ (जीटीए) का उदाहरण देते हुए पिछले 12 साल में भारत की विकास यात्रा को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस दौरान भारत ‘कमजोर पांच’ अर्थव्यवस्थाओं की श्रेणी से निकलकर दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है। वहीं, देश की सौर ऊर्जा क्षमता 2.82 गीगावाट से बढ़कर 175 गीगावाट हो गई है और रेलवे का विद्युतीकरण 20 प्रतिशत से बढ़कर 99.6 प्रतिशत हो गया है।
 
युवाओं से जुड़ने की कोशिश करते हुए मोदी ने लोकप्रिय वीडियो गेम के दो संस्करणों- 2013-14 में जारी ‘जीटीए-5’ और बृहस्पतिवार को जारी ‘जीटीए-6’- के बीच तुलना करते हुए विकास के विभिन्न पैमानों में आए बदलावों का उल्लेख किया।
 
ग्रैंड थेफ्ट ऑटो (जीटीए) एक लोकप्रिय वीडियो गेम श्रृंखला है। इसके पांचवें और छठे संस्करण को क्रमशः 'जीटीए 5' और 'जीटीए 6' कहा जाता है।
 
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ''जीटीए-5 और जीटीए-6 के बीच भारत ने इस तरह प्रगति की।''
 
इस पोस्ट में हवाई जहाज, ट्रेन, रॉकेट, सौर ऊर्जा संयंत्र, मोबाइल फोन, सड़क नेटवर्क और जहाज सहित कई चीजों के चित्र दिए गए थे।