President Trump made a 'huge mistake' by attacking Iran, it is necessary to stop this war: Kanwal Sibal
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल ने कहा है कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को ‘‘रोकना जरूरी है’’ क्योंकि इस युद्ध की दुनिया भर के देशों को ‘‘असहनीय’’ कीमत चुकानी पड़ रही है।
सिब्बल ने कहा कि यदि तेल की कीमतें और बढ़ती हैं तो ‘ग्लोबल साउथ’, यूरोप और अमेरिका सहित दुनिया पर इस संघर्ष के वैश्विक असर होंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘‘ईरान पर हमला करके बहुत बड़ी गलती की है’’ और इजराइल ने भी गलती की है।
आर्थिक रूप से कम विकसित देशों या विकासशील देशों के संदर्भ में ‘ग्लोबल साउथ’ शब्द का इस्तेमाल किया जाता है।
सिब्बल ने बेंगलुरु के थिंक-टैंक ‘साइनर्जिया’ द्वारा यहां एक राष्ट्रीय सम्मेलन के इतर बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा कि इजराइल और अमेरिका के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हाल में हुई मौत ने ईरान के जवाबी कार्रवाई के संकल्प को कमजोर करने के बजाय और मजबूत किया है।
पश्चिम एशिया में यह संघर्ष 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए उस बड़े सैन्य हमले के बाद शुरू हुआ, जिसमें 86 वर्षीय अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी।