दक्षिण दिल्ली में 27 से अधिक विवाह समारोह, यातायात प्रभावित होने की आशंका

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 21-11-2026
Over 27 wedding functions in South Delhi, traffic likely to be affected
Over 27 wedding functions in South Delhi, traffic likely to be affected

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 दक्षिण दिल्ली में आज यानी शनिवार को 27 से अधिक विवाह समारोह होने के कारण कई सड़कों पर यातायात जाम की स्थिति पैदा होने की आशंका है।
 
इन समारोहों में 12,000 से अधिक मेहमानों के शामिल होने और करीब 5,000 अतिरिक्त वाहनों के आने का अनुमान है।
 
पुलिस ने बताया कि ये समारोह एसएसएन मार्ग (भाटी माइन्स रोड), बांध रोड, मंडी रोड और एमजी रोड पर आयोजित किए जाएंगे।
 
दिल्ली यातायात पुलिस ने एक परामर्श में बताया कि इन समारोहों के कारण एसएसएन मार्ग, 100 फुटा रोड, अणुव्रत मार्ग, अरविंदो मार्ग, मंडी रोड, जौनापुर रोड, महरौली-गुरुग्राम रोड और महरौली-महिपालपुर रोड पर यातायात प्रभावित होने की आशंका है।
 
परामर्श में कहा गया है कि इन इलाकों में वाहनों की आवाजाही सुचारू बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
 
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे जहां तक संभव हो, इन सड़कों का इस्तेमाल करने से बचें और समय एवं ईंधन बचाने के लिए दिल्ली मेट्रो का उपयोग करें।
 
लोगों से अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने और यातायात की ताजा स्थिति एवं मार्ग परिवर्तन संबंधी जानकारी के लिए यातायात पुलिस के सोशल मीडिया खातों पर नजर रखने को भी कहा गया है।