परमाणु हथियारों को ‘शासन चलाने का सामान्य साधन’ न माना जाए: भारत

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-10-2026
Nuclear weapons should not be considered a ‘normal tool of statecraft’: India
Nuclear weapons should not be considered a ‘normal tool of statecraft’: India

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली  

 
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि परमाणु हथियारों को शासन चलाने का ‘‘सामान्य साधन नहीं माना जाना’’ चाहिए।
 
भारत ने कहा कि वह किसी भी परमाणु धमकी या दबाव के आगे नहीं झुकेगा।
 
निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विचार करने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा की प्रथम समिति की बैठक में शुक्रवार को भारत ने अपने जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल किया।
 
निरस्त्रीकरण सम्मेलन के लिए जिनेवा स्थित भारत के स्थायी मिशन में वरिष्ठ सलाहकार (निरस्त्रीकरण) अनमोल शेर सिंह बेदी ने पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने के बाद भारत का पक्ष रखते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है।
 
उन्होंने कहा, “हम भारत के अवैध कब्जे वाले क्षेत्रों को खाली करने और उन्हें वापस सौंपने का आह्वान करते हैं।”
 
बेदी ने साथ ही कहा कि भारत संघर्ष नहीं चाहता।