दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 09-10-2026
Minimum temperature above normal in Delhi, air quality in 'moderate' category
Minimum temperature above normal in Delhi, air quality in 'moderate' category

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 4.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
 
इस दौरान वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई।
 
सफदरजंग और लोधी रोड मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान क्रमशः 25.2 और 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो दोनों स्थानों पर सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक था। अयानगर में न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है। वहीं, रिज और पालम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान क्रमशः 23.8 और 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने और दोपहर या शाम तक आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह साढ़े नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 173 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
 
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 तक का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 तक ‘संतोषजनक’, 101 से 200 तक ‘मध्यम’, 201 से 300 तक ‘खराब’, 301 से 400 तक ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 तक ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।