एमसीडी ने लू से निपटने के लिए परामर्श जारी किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-04-2026
MCD issues advisory to tackle heat wave
MCD issues advisory to tackle heat wave

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने गर्मियों में लू के प्रभाव को कम करने के लिए एक परामर्श जारी कर अपने सभी विभागों को एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया है।

सोमवार को जारी एक परिपत्र में निगम ने कहा कि लंबे समय तक उच्च तापमान के संपर्क में रहने से स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम पैदा हो सकता है, विशेष रूप से उन लोगों के लिए जो काम या दैनिक गतिविधियों के लिए बाहर निकलते हैं।
 
यह परामर्श दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा तैयार 'हीट वेव एक्शन प्लान-2026' के अनुरूप जारी किया गया है।
 
नगर निगम ने सभी जोन और विभागों को कार्यालयों, स्कूल, औषधालयों और सामुदायिक हॉल में पीने के ठंडे पानी, वाटर कूलर और एयर-कंडीशनर, एयर कूलर एवं पंखे जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा है। इसके साथ ही बाजारों और अन्य अधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
 
परिपत्र के अनुसार, "सफाई कर्मचारियों और मालियों को जीवन रक्षक घोल (ओआरएस) किट वितरित की जाएं। साथ ही ठेकेदार कार्यस्थलों पर पीने का पानी, छायादार क्षेत्र और ओआरएस प्रदान करें।"