महाराष्ट्र के एनजीओ ने झारखंड के मानसिक रोगी व्यक्ति को उसके परिवार से मिलाया

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  onikamaheshwari | Date 19-09-2025
Maharashtra NGO reunites mentally ill man from Jharkhand with his family
Maharashtra NGO reunites mentally ill man from Jharkhand with his family

 

ठाणे
 
महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में मिले एक मानसिक रोगी व्यक्ति को स्थानीय सामाजिक संगठन ने झारखंड में उसके परिवार से वापस मिलवा दिया। संगठन के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
संगठन के प्रतिनिधियों ने बताया कि झारखंड के बिरवाडीह गांव निवासी प्रेमचंद गुड़िया पिछले सप्ताह काम की तलाश में गोवा जाते समय अपने दोस्तों से बिछड़ गए थे।
 
जीवन आनंद संस्था के अध्यक्ष संदीप परब ने कहा कि उन्हें नेरूर समुद्री तट के पास परेशान हालत में घूमते देखा गया था और कुडाल पुलिस ने उन्हें 11 सितंबर को सुरक्षा के लिए संविता आश्रम में भर्ती कराया था।
 
संगठन ने प्रेमचंद के गांव को खोजने के लिए गूगल का इस्तेमाल किया, स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया और उनके रिश्तेदारों से बात की।
 
उन्होंने बताया कि आश्रम में रहने के दौरान प्रेमचंद को चिकित्सा उपचार और भावनात्मक समर्थन मिला तथा बुधवार को उनकी अपने परिवार से मुलाकात हुई।