जानिए डॉ. जहीर काजी, तकदीरा बेगम, गुलाम नबी डार, नसीम बानो, खलील अहमद को क्यों मिला पद्म श्री पुरस्कार

Story by  ओनिका माहेश्वरी | Published by  onikamaheshwari | Date 23-04-2024
Know why Dr. Zaheer Qazi, Takdeera Begum, Ghulam Nabi Dar, Naseem Bano, Khalil Ahmed received Padma Shri Award.
Know why Dr. Zaheer Qazi, Takdeera Begum, Ghulam Nabi Dar, Naseem Bano, Khalil Ahmed received Padma Shri Award.

 

आवाज द वॉयस/ नई दिल्ली 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2024 के लिए 3 पद्म विभूषण, 8 पद्म भूषण और 55 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए.
 
इस कड़ी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुलाम नबी डार को कला के क्षेत्र में पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया. वह अपनी असाधारण कलात्मकता और अपनी जटिल लकड़ी की नक्काशी के माध्यम से कश्मीर की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और प्रचार में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाने जाते हैं.
 
 
वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कला की श्रेणी में तकदीरा बेगम को पद्मश्री प्रदान किया. पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले की रहने वाली वह कांथा कढ़ाई में माहिर हैं. वह ग्रामीण महिलाओं और लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने में मदद करने के लिए प्रशिक्षण दे रही हैं. पश्चिम बंगाल से तकदीरा बेगम ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा, “मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है. हमारा डिज़ाइन बहुत प्रसिद्ध है. मैंने बहुत कम उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था. मैं आभारी हूँ. इन पारंपरिक कलाओं को प्रोत्साहित करना महत्वपूर्ण है.''
 
 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा नई दिल्ली में प्रतिष्ठित 'पद्म पुरस्कार-2024' के अंतर्गत 'पद्म श्री' सम्मान से विभूषित होने पर खलील अहमद को भी सम्मानित किया गया. आपने मीरजापुर की परंपरागत कालीन बुनाई की कला को विश्व में नई पहचान दिलाई है. शिल्प जगत में आपका योगदान असंख्य लोगों को प्रेरणा प्रदान करता रहेगा. 
 
इसके साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू ने साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. जहीर काजी को पद्मश्री सम्मान प्रदान किया. वह एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व हैं जो शिक्षा, साहित्य और चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी असाधारण सेवाओं के लिए जाने जाते हैं. 
 
 
 
उनके साथ ही नसीम बानो जो लखनऊ की अनोखी चिकनकारी की विशेषज्ञ कारीगर हैं. उन्हें भी सम्मानित किया गया. वह अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रशिक्षित कर रही हैं.
 
इसके अलावा फिल्म अभिनेता मिथन चक्रवर्ती, गायिका उषा अथाप और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाइक को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्र के कई मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.