आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केरल के धर्मदम निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना के छठे चरण तक पीछे रहे मुख्यमंत्री पिनराई विजयन अब बढ़त बना चुके हैं।
निर्वाचन आयोग की ओर से उपलब्ध कराए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार,
हालांकि, कांग्रेस उम्मीदवार वी पी अब्दुल रशीद विजयन को कड़ी टक्कर दे रहे हैं और विजयन लगभग 3600 वोटों से ही आगे हैं।
विधानसभा चुनाव में एलडीएफ के प्रमुख चेहरे विजयन, धर्मदम से तीसरी बार जनादेश प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।
धर्मदम को एलडीएफ का गढ़ माना जाता है और कन्नूर में माकपा के लिए यह करीबी मुकाबला एक असामान्य घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा।
इससे पहले 2021 के विधानसभा चुनाव में विजयन ने धर्मदम से 45,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।