केरलम के मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने श्री नारायण गुरु के समाधि दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 21-09-2026
Kerala Chief Minister and Leader of Opposition pay tribute to Sree Narayana Guru on his Samadhi Day
Kerala Chief Minister and Leader of Opposition pay tribute to Sree Narayana Guru on his Samadhi Day

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
केरलम के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन और विपक्ष के नेता पिनराई विजयन ने प्रसिद्ध समाज सुधारक श्री नारायण गुरु के समाधि दिवस पर सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
सतीशन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं श्री नारायण गुरु के समाधि दिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।’’
 
विजयन ने सामाजिक कार्यकर्ता को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर पोस्ट कर कहा कि गुरु ने केरलम के पुनर्जागरण की नींव रखी।
 
उन्होंने कहा, ‘‘जातिवादी सोच और सामाजिक बुराइयों से घिरे केरलम के समाज में ज्ञान और मानवता का प्रकाश फैलाने वाले श्री नारायण गुरु नवजागरण के सूर्य थे।’’
 
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता ने कहा कि गुरु ने वंचितों के अधिकारों के संघर्षों को एक नयी दिशा दी।