भारत सेपकटकरा में मलेशिया से 0-3 से हारा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 22-09-2026
India lost 0-3 to Malaysia in Sepkatkara
India lost 0-3 to Malaysia in Sepkatkara

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 भारत को मंगलवार को यहां एशियाई खेलों की सेपकटकरा प्रतियोगिता के पुरुष टीम रेगु मुकाबले में मलेशिया के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा।

भारत ने शुरुआती मैच में कुछ संघर्ष किया लेकिन बाद में उसकी लय टूट गई और मलेशिया ने 2-1 (15-13, 11-15, 15-6) से जीत दर्ज की।
 
इसके बाद भारत दूसरे मैच में 0-2 (9-15, 12-15) से हार गया। तीसरे मैच में भी उसे 0-2 (11-15, 5-15) से शिकस्त मिली और इस तरह मलेशिया ने मुकाबला 3-0 से अपने नाम कर लिया।
 
भारत ने सोमवार को ग्रुप बी के अपने शुरुआती मुकाबले में जापान के खिलाफ 1-2 की हार के साथ अपना अभियान शुरू किया था।
 
भारत अब ग्रुप बी के अपने अंतिम मुकाबले में फिलिपींस का सामना करेगा।
 
रेगु सेपकटकरा की तीन खिलाड़ियों वाली स्पर्धा है। यह वॉलीबॉल की शैली का किकिंग खेल है जिसमें खिलाड़ी गेंद को मारने के लिए पैर, घुटने, छाती और सिर का इस्तेमाल कर सकते हैं।