एंबेसी डेवलपमेंट्स ने एंजल वन के सीएमडी को 711 करोड़ रुपये में बेचा आवासीय टावर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 22-09-2026
Embassy Developments sells residential tower to Angel One CMD for Rs 711 crore
Embassy Developments sells residential tower to Angel One CMD for Rs 711 crore

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
रियल एस्टेट कंपनी एंबेसी डेवलपमेंट्स ने मुंबई में स्थित एक लग्जरी आवासीय टावर एंजल वन के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) दिनेश ठक्कर को 711 करोड़ रुपये में बेचने पर सहमति जताई है। यह देश के सबसे बड़े आवासीय सौदों में से एक है।
 
इस टावर का कुल कारपेट एरिया 63,000 वर्ग फुट है।
 
कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को बताया कि उसने ''जुहू स्थित अपनी बेहद लग्जरी परियोजना 'एंबेसी टेराजा' में एक पूरे आवासीय टावर की बिक्री के लिए एंजल वन लिमिटेड के संस्थापक, चेयरमैन और प्रबंध निदेशक दिनेश ठक्कर के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।''
 
यह सौदा देश में एकल आवासीय इकाई का सबसे बड़ा लेनदेन है। सात मंजिला इस टावर का रेरा (आरईआरए) कारपेट एरिया 63,000 वर्ग फुट है और इस सौदे का मूल्य लगभग 711 करोड़ रुपये है।
 
यह दो एकड़ की परियोजना मुंबई के पॉश जुहू तारा रोड पर स्थित है, जो शहर के सबसे प्रतिष्ठित आवासीय इलाकों में एक है। इस परियोजना में कुल पांच टावर हैं। कंपनी को इस परियोजना से 3,000 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है।