भारत-कोट डी आइवर की साझेदारी आपसी सम्मान पर आधारित है: जयशंकर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 09-10-2026
India-Cote d'Ivoire partnership based on mutual respect: Jaishankar
India-Cote d'Ivoire partnership based on mutual respect: Jaishankar

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पश्चिम अफ्रीकी देश कोट डी आइवर की यात्रा के दौरान उसके राष्ट्रपति अलासाने ओत्तारा से मुलाकात की और कहा कि भारत-कोट डी आइवर की साझेदारी आपसी सम्मान और विकास एवं समृद्धि के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है।
 
जयशंकर तीन अफ्रीकी देशों के अपने दौरे के दूसरे चरण में बुधवार को घाना से कोट डी आइवर पहुंचे। इसके बाद वह इथियोपिया गए।
 
विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘‘कोट डी आइवर गणराज्य के राष्ट्रपति अलासाने ओत्तारा से मुलाकात कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं दीं।’’
 
विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘भारत-कोट डी आइवर की साझेदारी आपसी सम्मान और विकास तथा समृद्धि के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है।’’
 
उन्होंने एक मजबूत, स्थायी और पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी को लेकर अपना दृष्टिकोण साझा करने के लिए राष्ट्रपति ओत्तारा का आभार भी जताया।