स्वास्थ्य सेवा में चिकित्सा उत्कृष्टता के साथ संवेदनशीलता और किफायत का समावेश जरूरी : उपराष्ट्रपतिे

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-11-2026
Healthcare must combine sensitivity and affordability with medical excellence: Vice President
Healthcare must combine sensitivity and affordability with medical excellence: Vice President

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को कहा कि स्वास्थ्य सेवा संस्थानों को चिकित्सा उत्कृष्टता के साथ संवेदनशीलता, किफायत और मानवीय दृष्टिकोण का समावेश करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और उपकरणों से किसी अस्पताल की क्षमता का आकलन नहीं किया जा सकता।
 
दिल्ली में होली फैमिली अस्पताल के नए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का उद्घाटन करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि किसी अस्पताल की वास्तविक उत्कृष्टता उसके स्वास्थ्यकर्मियों के समर्पण, विशेषज्ञता और मानवीय दृष्टिकोण में निहित होती है।
 
राधाकृष्णन ने कैंसर के उपचार को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। उन्होंने देशभर के कैंसर उपचार संस्थानों का एक साझा मंच बनाने की वकालत की, ताकि वे अनुसंधान, ज्ञान और उपचार के बेहतर तरीकों को साझा कर सकें।
 
राधाकृष्णन ने कहा कि चिकित्सा अनुसंधान और नवाचार के लाभ पूरी मानवता तक पहुंचने चाहिए और इन्हें कुछ देशों या संपन्न वर्गों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने इस तरह के सहयोग को मजबूत करने के लिए पहल करने की इच्छा भी जताई।
 
उपराष्ट्रपति ने कहा कि इस नयी सुविधा से लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के महत्व पर भी जोर दिया कि गुणवत्तापूर्ण उपचार किफायती हो।