पूर्व माकपा विधायक एस. राजेंद्रन भाजपा में शामिल हुए

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-01-2026
Former CPI(M) MLA S. Rajendran joins BJP
Former CPI(M) MLA S. Rajendran joins BJP

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पूर्व विधायक एस. राजेंद्रन रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर से पार्टी की सदस्यता स्वीकार की।

इडुक्की जिले के एक अनुभवी नेता राजेंद्रन ने 2006 से 2021 तक देविकुलम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
 
उन्हें पार्टी में शामिल करने का कार्यक्रम भाजपा के राज्य मुख्यालय में हुआ, जहां राजेंद्रन के साथ माकपा नेता गुरुनादन और कुट्टानाड से माकपा नेता संतोष सहित तीन अन्य नेता भी भाजपा में शामिल हुए।
 
इस मौके पर राजेंद्रन ने कहा कि वह पिछले चार से पांच वर्षों से पार्टी की राजनीति में सक्रिय नहीं रहे हैं, लेकिन जनता के बीच काम करना जारी रखा है।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने का निर्णय उन्होंने अकेले नहीं लिया बल्कि अपने करीबी लोगों से विचार-विमर्श के बाद लिया है।
 
राजेंद्रन ने कहा कि भाजपा नेताओं से मिलने का उनका निर्णय बागानों और बागान श्रमिकों से संबंधित मुद्दों से जुड़ा था।
 
उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रुख से प्रभावित हुए और कहा कि भाजपा सरकार के तहत बागान श्रमिकों की समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।
 
इस बीच, भाजपा नेताओं ने कहा कि आठ फरवरी को मुन्नार में होने वाले एक कार्यक्रम में लगभग 100 लोगों के पार्टी में शामिल होने की उम्मीद है।