राजस्थान के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 25-11-2026
Fatehpur in Rajasthan recorded a minimum temperature of 4.7 degrees Celsius.
Fatehpur in Rajasthan recorded a minimum temperature of 4.7 degrees Celsius.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
राजस्थान के सीकर जिले का फतेहपुर बीती रात 4.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे सर्द रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
 
इसके अनुसार, बुधवार सुबह तक के 24 घंटों में राज्य में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 32.8 डिग्री सेल्सियस व निम्नतम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
नागौर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री, माउंट आबू में 7.1 डिग्री, चूरू में 7.7 डिग्री, वनस्थली में 8.0 डिग्री और अलवर में 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
मौसम विभाग ने बताया कि उदयपुर और करौली में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 9.0 डिग्री, अजमेर में 9.1 डिग्री, तथा चित्तौड़गढ़ और झुंझुनूं में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।