दिल्ली के जल मंत्री ने डीजेबी की ग्रीष्मकालीन योजना शुरू की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-03-2026
Delhi's Water Minister Launches DJB's Summer Plan
Delhi's Water Minister Launches DJB's Summer Plan

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
ल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने सोमवार को डीजेबी की वार्षिक ‘ग्रीष्मकालीन कार्ययोजना’ शुरू की, जिसमें जल वितरण प्रणाली में सुधार, एआई एकीकरण और दीर्घकालिक योजना पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
 
सिंह ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने गर्मी के मौसम में वितरण प्रणाली के अंतिम छोर पर स्थित क्षेत्रों तक जल उपलब्ध कराने के लिए पानी के लगभग 1000 टैंकर तैनात किए हैं।
 
उन्होंने कहा, ‘‘चुनौतियों के बावजूद हम दिल्ली की बढ़ती आबादी को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहे हैं। हमारे जल स्रोत सीमित हैं और बोरवेल के लिए नए क्षेत्र स्थापित करने में कई बाधाएं हैं।’’
 
जल मंत्री ने कहा कि पानी उपलब्ध कराना ‘पुण्य’ का काम है और पानी के टैंकरों की व्यवस्था मौजूदा समस्याओं के समाधान तक केवल एक अस्थायी समाधान है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘हम अगले 50 वर्षों के लिए योजना बना रहे हैं। जल प्रबंधन के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। साथ ही नए टैंकरों में जीपीएस लगाया गया है। अनुमान है कि अगले कुछ वर्षों में दिल्ली में 20 लाख फ्लैट और जुड़ेंगे; हम योजना बनाते समय इसे ध्यान में रख रहे हैं।’’
 
सिंह ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के एकीकरण के माध्यम से डिजिटलीकरण शुरू हो गया है और डीजेबी ने परियोजनाओं पर काम कर रहे आईआईटी-कानपुर के साथ साझेदारी की है।