कमजोर वैश्विक रुख से कच्चा तेल वायदा भाव टूटकर 9,085 रुपये प्रति बैरल पर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 21-09-2026
Crude oil futures fall to Rs 9,085 per barrel on weak global cues
Crude oil futures fall to Rs 9,085 per barrel on weak global cues

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 कमजोर वैश्विक रुख के बीच सोमवार को वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमत 138 रुपये की गिरावट के साथ 9,085 रुपये प्रति बैरल रह गई।
 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर डिलीवरी वाले कच्चे तेल का वायदा भाव 138 रुपये या 1.5 प्रतिशत फिसलकर 9,085 रुपये प्रति बैरल पर आ गया। इसमें 7,063 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
 
विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मांग कमजोर रहने के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदे घटाने से कीमतों में यह गिरावट आई।
 
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) कच्चा तेल 1.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.60 डॉलर प्रति बैरल पर था, जबकि ब्रेंट क्रूड 1.59 प्रतिशत घटकर 102.22 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।