आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) तरुण रुस्तगी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि रुस्तगी ने 25 अगस्त, 2026 को इस्तीफा सौंपा था, जो 24 नवंबर, 2026 को कारोबारी समय समाप्त होने के बाद प्रभावी हुआ।
कंपनी ने कहा कि रुस्तगी ने संगठन से बाहर करियर में आगे बढ़ने के अवसर तलाशने के लिए इस्तीफा दिया है।