Delhi riots: Court issues notice to Delhi Police on bail pleas of Sharjeel Imam, Umar Khalid
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
उच्चतम न्यायालय ने फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के पीछे कथित ‘‘व्यापक साजिश’’ से जुड़े गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज मामले में कार्यकर्ता शरजील इमाम और उमर खालिद को फिलहाल अंतरिम जमानत देने से बुधवार को इनकार कर दिया।
इमाम और खालिद ने अपनी याचिका में दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें जमानत देने से इनकार किया गया था।
प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी मोहना की पीठ ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा।
सुनवाई के दौरान खालिद की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने इस बीच अंतरिम जमानत देने का अनुरोध किया।
इमाम की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे ने भी लंबे समय से जेल में बंद होने का हवाला देते हुए इसी तरह की राहत देने का अनुरोध किया।
हालांकि, पीठ ने कहा, ‘‘आज नहीं।’’
पीठ ने कहा कि अंतरिम जमानत के अनुरोध पर विचार करने से पहले वह पुलिस का पक्ष सुनेगी।