मुंबई में दाऊद इब्राहिम से संबद्ध इमारत को गिराने का काम बीएमसी ने शुरू किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 19-11-2026
BMC begins demolition of building linked to Dawood Ibrahim in Mumbai
BMC begins demolition of building linked to Dawood Ibrahim in Mumbai

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने दक्षिण मुंबई में उस जर्जर इमारत को गिराने का काम बृहस्पतिवार को शुरू किया जो कभी भगोड़े गैंगस्टर और 1993 के सिलसिलेवार बम धमाकों के मुख्य साजिशकर्ता दाऊद इब्राहिम का आवास और शुरुआती ठिकाना हुआ करती थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, भिंडी बाजार इलाके की पाकमोडिया स्ट्रीट स्थित हाजी इस्माइल हाजी हबीब मुसाफिरखाना इमारत को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक गिराया जा रहा है।
 
इस इमारत को सी-1 श्रेणी में रखा गया था। इस श्रेणी में उन इमारतों को शामिल किया जाता है, जिन्हें जर्जर होने की वजह से खतरनाक मानते हुए गिराना जरूरी होता है।
 
मौके पर बीएमसी के कर्मचारी और पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में तैनात हैं। इमारत को चारों ओर से टिन की नीली चादरों से ढका गया है।