केरलम विधानसभा की वैधता पर सवाल उठाएगी भाजपा : राजीव चंद्रशेखर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 09-10-2026
BJP will question the legitimacy of Kerala Assembly: Rajeev Chandrasekhar
BJP will question the legitimacy of Kerala Assembly: Rajeev Chandrasekhar

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरलम इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा चुनावों की वैधता पर सवाल उठाए जाने के बीच उनकी पार्टी विधानसभा के आगामी सत्र में सदन की वैधता का मुद्दा उठाएगी।
 
कांग्रेस समेत कई दल मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
 
चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भाजपा 12 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में यह मुद्दा उठाएगी।
 
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे विधायक दल के नेता गोपकुमार विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखेंगे।’’
 
चंद्रशेखर ने कहा, ‘‘इस विधानसभा की वैधता क्या है? क्या यह विधानसभा वैध है या अवैध?’’
 
केरलम में एसआईआर के बाद इस साल अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में 140 सदस्यीय सदन में भाजपा के तीन विधायक निर्वाचित हुए थे।