अक्टूबर में राज्य प्रयोगशालाओं ने 287 औषधि नमूनों को घटियाकरार दिया; केंद्रीय प्रयोगशालाओं ने 37 की पहचान की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 25-11-2026
In October, state laboratories declared 287 drug samples substandard; central laboratories identified 37.
In October, state laboratories declared 287 drug samples substandard; central laboratories identified 37.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि अक्टूबर में राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं ने 287 दवा नमूनों को मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं (एनएसक्यू) पाया, जबकि केंद्रीय औषधि प्रयोगशालाओं ने ऐसे 37 नमूनों की पहचान की।
 
नियमित विनियामक निगरानी गतिविधि के तहत एनएसक्यू और नकली दवाओं की सूची हर महीने सीडीएससीओ पोर्टल पर प्रदर्शित की जा रही है।
 
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘अक्टूबर 2026 के महीने के लिए, केंद्रीय औषधि प्रयोगशालाओं ने 37 दवा नमूनों को एनएसक्यू के रूप में चिह्नित किया है, और राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं ने 287 दवा नमूनों को एनएसक्यू के रूप में पाया है।’’
 
दवाओं के नमूनों को एनएसक्यू के रूप में तब वर्गीकृत किया जाता है, जब वे किसी न किसी निर्धारित गुणवत्ता मानक पर खरे नहीं उतरते।
 
मंत्रालय ने कहा कि यह विफलता केवल सरकारी प्रयोगशाला द्वारा जांचे गए विशिष्ट बैच के दवा उत्पादों तक ही सीमित है, और इससे बाजार में उपलब्ध अन्य दवा उत्पादों को लेकर चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
 
असम के राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण के एक दवा नमूने की पहचान भी नकली के रूप में की गई है, क्योंकि जांच में पाया गया कि इसका निर्माण अनधिकृत निर्माताओं द्वारा किसी अन्य कंपनी के स्वामित्व वाले ब्रांड नाम का उपयोग करके किया गया था।
 
मंत्रालय ने कहा कि मामले की जांच जारी है और संबंधित अधिनियम तथा नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।