फिर बढ़ने लगा कोरोना, 24 घंटों में 2,86,384 नए मामले, 573 मौतें भी

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] | Date 27-01-2022
फिर बढ़ने लगा कोरोना
फिर बढ़ने लगा कोरोना

 

आवाज द वाॅयस /नई दिल्ली
 
भारत ने पिछले 24 घंटों में 2,86,384 नए कोविड​​​​-19 मामले दर्ज किए और 573 मौतें हुईं. गुरुवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी दी.
 
इसके साथ, देश में कोविड की सक्रिय मामलों की संख्या 22,02,472 हो गई है, जो अब तक दर्ज किए गए कुल  मामलों का 5.46 प्रतिशत है. स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, दैनिक सकारात्मकता दर 19.59 प्रतिशत है, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 17.75 प्रतिशत है.
 
पिछले 24 घंटों में 3,06,357 ठीक होने की सूचना के साथ, ठीक होने वालों की संख्या 3,76,77,328 पहुंच गई. अभी रिकवरी रेट 93.33 फीसदी है.
हालांकि, नई मौतों के साथ, देश में कोविड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,91,700 हो गई.
 
पिछले 24 घंटों में वायरस की उपस्थिति का पता लगाने के लिए 14,62,261 परीक्षण किए गए. मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि देश में अब तक 72.21 करोड़ से अधिक परीक्षण किए जा चुके हैं.
 
इस बीच, देश भर में चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत, 163.84 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक दी जा चुकी है.